Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 27.08.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी स्थाई वारण्टियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना ठाटीपुर व थाना मुरार के कई प्रकरणों में फरार चल रहा स्थाई वारण्टी गोवर्धन रोड जिला आगरा (उ.प्र) मे देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना विश्वविद्यालय, थाटीपुर व क्राईम ब्रॉच की संयुक्त टीम बनाकर मुखविर की सूचना की तस्दीक कर उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसेउपपुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम निरी0 दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी विश्वविद्यायल निरी0 संतोष यादव, थाना प्रभारी थाटीपुर निरी पंकज त्यागी के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम को मुखविर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर जाकर पतारसी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति गोवर्धन रोड जिला आगरा (उ.प्र) में स्थित एक मकान में रह रहा है जिस पर से पुलिस टीम द्वारा मकान की घेराबंदी कर उक्त आरोपी को धरदबोचा। पकडे गये आरोपी के विरूद्ध थाटीपुर व मुरार में चेक बाउंस के मामलों में 10 स्थाई वारण्ट लंबित थे। उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कंपनी के माल की सप्लाई का काम करता था। उसका करीबी सत्तर से अस्सी लाख रूपये कंपनियों में फंस गया तो उसने छोटे-छोटे कारोबारियों को 30 लाख रूपये के चेक थमा दिये जो कि बाउंस हो गये थे। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा अन्य प्रकरणों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः उक्त स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में थाना थाना प्रभारी क्राईम निरी0 दामोदर गुप्ता थाना प्रभारी विश्वविद्यायल निरी0 संतोष यादव, थाना प्रभारी थाटीपुर निरी पंकज त्यागी साउनि दिनेश सिंह तोमर प्रआर मनोज एस, मुकेश चौहान, अजय शर्मा, राजेश सिकरवार, आर. विकाश सिंह, पवन झॉ की सराहनीय भूमिका रही।