इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन। हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों के शहरों में टेंट व्यवसाइयो को नो एंट्री में गाड़ी ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए क्योंकि टेंट व्यवसाय अति आवश्यक इमरजेंसी सेवा के क्षेत्र में आता है और हमें समय पर काम पूरा करके देना होता है। इसलिए हमें नो एन्ट्री में गाड़ी की अनुमति प्रदान की जाए।
उक्त बात फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के उज्जैन संभाग प्रभारी समीर उल्हक़ ने आल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कही। आल इंडिया के अध्यक्ष रवि जिंदल एव महासचिव अनिल रॉव ने बताया कि भुनेश्वर (ओडिसा) में फेडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा एव महासचिव राजेश हार्डिया के नेतृत्व में प्रदेश के लगभग 80 सदस्य गण सम्मिलित हुए एवं पूरे देश के 22 राज्यो ने इस अधिवेशन में अपनी सहभागिता की। अधिवेशन में कोषाध्यक्ष संजय जैन, मुन्ना वर्मा, स्वदेश सोनी, अमित खनूजा, गुड्डा अग्रवाल, लखन अग्रवाल, सुदेश पांडे, बृजेश तिवारी, मुकेश जयसवाल, राजेश जयसवाल, राकेश तिवारी, फेज जाफ़री, यशपाल छाबड़ा, महेश बजाज, प्रदेश के अनेको व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।