ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

आज दिनांक 2 सितंबर 2022 को विकासखंड स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन Cm राइस स्कूल मुलताई के तत्वाधान में शुडोकॉन जूडो कराटे स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जूडो कराटे कुराश और ताइक्वांडो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में मुलताई विकासखंड के वीआईपी स्कूल, न्यू कार्मेल स्कूल, कन्या शाला स्कूल, आर डी पब्लिक स्कूल, खेडीकोट स्कूल, मां ताप्ती स्कूल के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मृत्युंजय पटेल, सूर्या पटेल, कामना साबले, महेश खत्री, रश्मि बाथरे, भूपेंद्र धोटे, चेतना सरोदे और अश्विनी विश्वकर्मा ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं में सुमित बारंगे, अनुज बारंगे, भावेश निम्बुलकर, अथर्व सोनी, मानस खंडेलवाल, मौलिक जैन, गर्व भार्गव, उज्जवल पटवा, मानस चंदेल, वीर चंदेल, पुनीत पंडाग्रे, पियूष देशमुख, नवीन साहू, मोहित रजस, देवेंद्र अतुलकर, रविंद्र अतुलकर, आतिफ अहमद खान, आरजू खान, महिमा, आशीष, मौर्यशी बारंगे,मोहम्मद साद, सात्विकी कोडले, आर्या, वेदिका खंडेलवाल, दिती कर्मकार, दिशा बारंगे, मिल्की चंदेल, महक राऊत, पीहू, अश्विनी, तुलसी पटवा, सुहानी, अंजलि, शीतल, तनीषा पंडाग्रे और
दीपिका देशमुख ने प्रदर्शन किया। चयनित बच्चें जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*