
*अधिवक्ता परमाल सिंह बघेल बने अपर लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक दो अन्य अधिवक्ताओं को भी मिली जिम्मेदारी*
डबरा:- अधिवक्ता परमाल सिंह बघेल को अपर लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नियुक्त किया गया है, मध्यप्रदेश विधि और विधाई कार्य विभाग भोपाल से आज दिनांक 27 मार्च 2021 को जारी हुए आदेश में यह नियुक्ति की गई है।
वहीं पर परमाल सिंह बघेल के साथ-साथ दो अन्य अधिवक्ताओं जितेंद्र राय शर्मा एवं अधिवक्ता मनोज तिवारी को भी अपर लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नियुक्त किया गया है, जिसमे परमाल सिंह बघेल अधिवक्ता (पंजीयन क्रमांक 2117/2002) निवासी ग्राम लखिया तहसील डबरा जिला ग्वालियर को अपर लोक अभियोजक गजेन्द्र सिंह गुर्जर अधिवक्ता के स्थान पर जितेंद्र राय शर्मा अधिवक्ता ( पंजीयन क्रमांक 3044/2003 ) पता:- ऊषा कॉलोनी वार्ड नंबर 14 पार्क के पास तहशील डबरा जिला ग्वालियर को अपर लोक अभियोजक पंजाब सिंह गुर्जर अधिवक्ता के स्थान पर एवं मनोज तिवारी अधिवक्ता (पंजीयन क्रमांक 2596/2010) पता:- बुजुर्ग रोड डबरा जिला को अपर लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नियुक्त किया गया है।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है