ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी




सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट को 20.48 एकड़ जमीन मिली है। आज सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए, इंदौर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए एवं इंदौर को पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र सौंपा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि उन्होंने माननीय सिंधिया जी से मिलकर इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से डिवेलप करने का अनुरोध किया है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर भारत के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में से एक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट होने से यहां आईटी समेत कई कंपनियां आएंगी और कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी जिससे इंदौर का विकास होगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है