ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

मुलताई डब्ल्यू सी एल से रिटायर्ड 62 वर्षीय एक बुजुर्ग सुबह घर से टहलने निकले थे उनका शव रेल्वे पुलिया चिखली के पास मिला है शव में गर्दन धड़ से अलग है
अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि रिधोरा निवासी टूटकी
पुत्र गुंडा पवार 62 साल हाल निवासी कामथ रोज की तरह घर से घूमने के लिए रविवार सुबह 6 बजे निकले थे काफी
देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू की इसी बीच मुलताई – मालेगांव के चिखली पुलिया के
पास रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश होने की खबर मिली । टूटकी की पत्नी ने बताया कि उनके पति 6 बजे घर से निकले थे। नागपुर से आमला जाने वाली मालगाड़ी के चालक ने लाश देखने की सूचना मुलताई रेल्वे स्टेशन पर
दी जिसके बाद गेटमेन और ट्रैकमेन को मौके पर भेजा गया खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पत्नी सुभद्रा और बेटे ने शव की शिनाख्त की यह किसी को समझ नहीं आ रहा है कि टूटकी रेल्वे ट्रैक पर क्यों गया था, और मौत कैसे हुई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है