Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी


_
शिक्षकों, छात्राओं से ली शैक्षणिक जानकारी
_
बीजगणित और अंकगणित में क्या अंतर और औसत वर्षा कैसे नापी जाती है

सागर।कलेक्टर श्री दीपक आर्य आज अचानक महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय क्रमांक 1 सीएम राइज स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से सहित शिक्षकों से शैक्षणिक जानकारी के संबंध में पूछताछ की। साथ ही कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य जब कक्षा 12वीं की गणित विषय की कक्षा में पहुंचे तब उन्होंने सर्वप्रथम छात्राओं से उनकी पाठ्य पुस्तकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं को उन्होंने बताया कि वे एनसीईआरटी की पाठय पुस्तकों से ही अध्ययन करें ।उन्होंने कहा इस प्रकार की पुस्तकों से अध्ययन करने से विस्तृत एवं गहन ज्ञान प्राप्त होता है ।
उन्होंने छात्राओं से बीजगणित और अंकगणित के संबंध में जानकारी लेकर पूछा कि औसत वर्षा निकालने के लिए कौन सी विधि अपनाई जाती है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने न केवल गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे बल्कि उन्होंने अन्य कक्षाओं में पहुंचकर भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र अंग्रेजी एवं हिंदी के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की ।
कलेक्टर श्री आर्य ने छात्राओं से यह भी पूछा कि सीएम राइज स्कूल एवं पूर्व के स्कूल में आप क्या अंतर महसूस करते हैं। कलेक्टर श्री आर्य ने स्मार्ट क्लास के संबंध में भी विद्यार्थियों से चर्चा की ।
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्र – छात्राओं को टेस्ट बुक से ही पढ़ाई कराएं ।उन्होंने कहा कि टेस्ट बुक से पढ़ाई कराने से संबंधित विषय का गहन अध्ययन होता है और यह अध्ययन आगे के लिए लाभदायी होता है।
कलेक्टर श्री आर्य ने विद्यालय में लगी शिकायत पेटी भी देखी एवं शिकायतों के संबंध में प्राचार्य श्री विनय दुबे से जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य श्री दुबे ने बताया कि इसके लिए शिकायत सेल का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन शाम को शिकायत पेटी खोलकर उनका निराकरण करते हैं ।
कलेक्टर श्री आर्य ने प्राचार्य सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री प्राचीश जैन ,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक, श्री सीजी फिलीफ, प्राचार्य श्री विनय दुबे सहित अन्य शिक्षक आदि मौजूद थे.