MP Board Exam: एमपी में बोर्ड पैटर्न से होंगे 5 वीं, 8 वीं एग्जाम, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों में अनिवार्य
भोपाल (स्टेट ब्यूरो) । मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं एक बार फिर बोर्ड होंगी. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में लागू होगा. उच्च शिक्षा मंत्री सोमवार को प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान समारोह से सम्मानित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की. आठवीं और पांचवी के बोर्ड एग्जाम आखिरी बार 15 साल हुए थे. उसके बाद सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए इन्हें लोकल क्लासेस कर दिया था. अब एक बार फिर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाएं बोर्ड के पैटर्न से ही ली जाएंगी.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…