मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
भाविप ने किया शिक्षकों का सम्मान*
गुना। भारत विकास परिषद शाखा गुना द्वारा रविवार को गादेर गुफा मंदिर पर पारिवारिक पिकनिक व शिक्षक दिवस की पूर्व सँध्या पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शाखा के मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाविप सदस्य परिवारों के साथ भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए युगल पारवारिक खेलो का आनंद लिया गया तत्पश्चात साय: 5 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह का प्रारंभ करते हुए मधुबाला सक्सेना ने वर्तमान समय मे शिक्षकों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों व चुनोतियो पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित शिक्षको व सदस्य परिवारों का स्वागत किया गया। परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर से रेखा कुशवाह, रीना पाराशर, ममता रघुवंशी व एस एल मेमोरियल विद्यालय से अनीता शर्मा, ममता शर्मा, कविता सेन और मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल से कंचन दीवान, दामिनी राजपूत व नवीन विद्यामंदिर से मुकेश रॉय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य व विद्यालय संचालक संतोष यादव व सुश्री श्वेता अरोरा का भी परिषद द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज़ सिंह यादव ने कार्यक्रम की प्रंशसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो से शिक्षको को और अधिक श्रेष्ठ करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है व पारिवारिक मिलन कार्यक्रमो से सदस्यों के बीच पारिवारिक संबंध विकसित होते है।
पारिवारिक खेलो में प्रथम पुरस्कार आशीष सक्सेना , द्वितीय पुरुष्कार नवीन सक्सेना व तृतीय पुरुष्कार नीरज अग्रवाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सक्सेना द्वारा किया गया एवं आभार सचिव मनीष भार्गव द्वारा प्रकट किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है