मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
*साइकिल यात्रा निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
—————–/////—————-
गुना। शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा गुना नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के जिला संयोजक कोकसिंह पोर्सिया द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण मिश्रा एवं मुख्य वक्ता मधुकर शर्मा रहे। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों को प्रेरित करना है।
सप्ताह में एक दिन साइकिल का ही उपयोग करने से हमारी मोटरसाइकिल में होने वाले पेट्रोल की बचत करने से आर्थिक लाभ के साथ साथ उससे निकलने वाले धुयें के प्रदूषण को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रतिदिन साइकिल चलाने से अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रखा जा सकता है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है