
एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण बाल रूप में अपने विमान में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले डोल ग्यारस के पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रहटगांव नगर में भगवान कृष्ण के विशेष विमान के रूप में सुसज्जित डोल नगर के बाजार चौक स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में पहुंचे ।


जहां सभी पांचों डोलो की विधिवत पूजन अर्चन की गई, इसके पश्चात भगवान कृष्ण अपने विशेष विमान में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले ढोल नगाड़े डीजे बाजे के साथ अपने सैकड़ों भक्तों के काधो पर विराजित होकर नगर के प्रमुख मंदिरों से होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंचते हैं जहां गांव के पटेल गोविंद जी पालीवाल के द्वारा भगवान कृष्ण के आगमन पर स्वागत ,सत्कार, सहित विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया जाता है।

जो कई वर्षों से गांव के मालगुजार परिवार के द्वारा किया जाता रहा है। भगवान कृष्ण अपने विशेष विमान में विराजित होकर रहटगांव थाना प्रांगण में पहुंचते हैं जहां भगवान का स्वागत कर थाना प्रभारी के द्वारा डोलो की पूजा की जाती है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसके पश्चात भगवान के विशेष डोल को नदी तट पर ले जाकर पूजन किया जाता है और डोलो को मंदिरों में ले जाकर यथावत रख दिया जाता है। डोल ग्यारस के इस पर्व को नगर की जनता बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कृष्ण भक्ति में डूब कर भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ मनाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍️

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना