
हरदा के 75 व टिमरनी, रहटगांव, हंडिया, खिरकिया व सिराली तहसील के 50-50 यात्री जायेंगे-

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जायेगी। आगामी 17 से 22 सितम्बर के बीच हरदा जिले के वरिष्ठ नागरिक वैष्णोदेवी की यात्रा करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इस यात्रा में जिले के 325 यात्री, तीर्थ यात्रा पर जायेंगे, जिनमें हरदा तहसील के 75, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया व सिराली तहसीलों के 50-50 यात्री शामिल होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन