
जबलपुर। पीड़िता अपने बेटे के साथ जेपी मेमोरियल स्कूल रांझी में रहती है, पीड़िता के अनुसार उसके सौतेले बेटे किशोर कुमार उर्फ राणा ने अपने बेटे के साथ मिलकर 12 अगस्त को घर का दरवाजा तोड़कर सामान फेंकना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी, महिला ने डायल – 100 को बुलवाया। मौके पर आई पुलिस लेकिन यह कहते हुए लौट गई कि ये शराब पीए हुए हैं। इनको हम नहीं ले जा सकते। जब खून निकलेगा, तभी लेकर जाएंगे। पुलिस चली गई, फिर बेटे ने मां को इतना पीटा कि हाथ टूट गया। इसीकी रिपोर्ट दर्ज कराने वह रांझी थाने पहुंची थी। जहां टीआई रांझी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। बाद में पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। बहरहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग