
हरदा पूर्व विधायक आरके दोगने ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग से मुलाकात का क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम झाड़पा मे 20-25 वर्षों से ऐसे भी कई लोग निवास कर रहे हैं जिन्हें आवासीय पट्टा नहीं मिल पाया है जो शासन की महत्वआकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित है। एवं प्राकृतिक आपदा के कारण हुई सोयाबीन फसल नुकसान का सर्वे एवं क्षेत्र में बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर चर्चा की गई ।

जिला कलेक्टर से ग्रामीणों की इन समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। इस दौरान झाड़पा पंचायत के सरपंच एवं शासकीय सेवा में अपनी सेवाएं दे चुके वन विभाग के रिटायर्ड डिप्टी रेंजर शौकत अली, मुस्तफा खान, हनीफ खान, पंचायत सदस्य इरशाद अली व ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।