ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


बैतूल: एकीकृत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला (ईएफए) गंज में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर एवं श्रीफल देकर सम्मान किया. इस मौके पर प्राचार्य इंदू बचले ने अपने संबोधन में पुरातनकाल से चली आ रही गुरू-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से जीवन में सफलता पाने के लिए अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित कर पूरी गंभीरता से अध्यापन कार्य करने की समझाइश दी. कार्यक्रम में छात्राओं ने गुरू वंदना पर केन्द्रित आकर्षक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम में गणेश वार्ड के पार्षद विजय जसूजा, व्याख्याता संध्या तावड़े, अर्पणा बाथरी, सारिका तिवारी, रीना श्रीवास्तव, रेखा बारपेटे, माधुरी पानकर, कामायनी त्रिवेदी, रजनी आर्य, सुजाता खान, सुनंदा उइके, शकुंतला पंडोले, शारदा सोलंकी, अमिता शुक्ला,गुणवंत माथनकर, वारिज त्रिपाठी, डॉ. वंदना दुबे, एल.डी.नावंगे, वासुदेव काले, वीरेंद्र झरबड़े सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था.

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा