पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी 08 सितंबर 2022 – गणेश विसर्जन पर्व पर नगर के विसर्जन घाटों में प्रतिमा विसर्जन हेतु निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा पूर्व निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला, पार्षद शशिकांत तिवारी, भाजपा नेता विनय दीक्षित एवं राजू शर्मा की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान निगमाध्यक्ष श्री पाठक द्वारा विसर्जन कुंड की समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराते हुए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किये जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। प्रतिमा विसर्जन हेतु कुंडों में शुद्ध जल की व्यवस्था बनाये रखने व मूर्ति विसर्जन के दौरान समय- समय पर कुंड की सफाई हेतु कर्मचारियों को नियुक्त करने सहित निगम की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है