Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर


अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर होने वाले बस्ती संपर्क अभियान के तहत मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल शिव पैलेस इंदौर रोड पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 26 नवंबर संविधान दिवस 70 दिवसीय “बस्ती संपर्क अभियान” चलाया जाएगा जिसमें जिला स्तर पर रहने वाले अजा मोर्चा के समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,मंत्री, विधायक,निगम मंडल अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष अजा बाहुल्य बस्तियों में प्रवास कर आमजन से संवाद करेंगे एवं केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही अनुचित जाती छात्रावास में संपर्क,अजा वर्ग के प्रबुद्ध जैसे सेवानिवृत्त प्रशासकीय अधिकारी, लेखक,डॉक्टर, अधिवक्ता,संत,महात्मा, खिलाड़ी,लोक कलाकार से संपर्क कर सम्मान करेंगे। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो,मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी ने भी संबोधित किया। महापौर मुकेश टटवाल ने समस्त अतिथि, पदाधिकारि,जिला अध्यक्षों का बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया ,भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री शंभू नाथ टुंडिया ,अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ,महापौर मुकेश टटवाल ,अजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो ,मोर्चा के प्रभारी पंकज जोशी ,प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ चिंतामणी मालवीय , पूर्व विधायक सतीश मालवीय ,पूर्व महापौर मीना जोनवाल ,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरा मुंडला ,मोर्चा महामंत्री मनीषा राजोरिया ,भगवान परमार मोर्चा के प्रदेश मंत्री विक्रम सिंह गोंदिया ,अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय जी,ओम प्रकाश मोहने जी ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुष्पा चौहान जी मंचासीन थे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भगवान परमार ने किया एवं आभार नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय ने माना।