Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जबलपुर में यूरिया खाद पर मची अफरा-तफरी, CM शिवराज ने दिए दोषियों के विरूद्ध FIR के निर्देश*

भोपाल।मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर संभाग में यूरिया वितरण की शिकायतों को लेकर निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, “तत्काल FIR करके लोगों को पकड़ा जाए। मैं चाहता हूं मामले में सख्त कार्रवाई हो, किसान परेशान है।”बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार की सुबह 7 बजे सीएम हाउस से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली। सीएम ने किसानों को खाद से वंचित रखने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय खाद की सबसे अधिक जरूरत है उस समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है,यह अपराध है, दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने।

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रभावित जिलों में यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है। अन्नदाताओं तक खाद की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत के समय किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए।

सीएम ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे किसानों को खाद से वंचित करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। जिस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है, उस समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है। दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही की जाये, जो उदाहरण बने। प्रभावित जिलों में यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खाद वितरण में लगी कंपनियों को समझाने से काम नहीं चलेगा, दोषियों के विरुद्ध एक्शन लेकर बताएं।