महेश गणावा रिपोर्टर


तेंदुए का आतंक हुआ खत्म दो तेंदुए पहले ही पकड़े गये
जोबट -वन्य प्राणी तेंदुए ने ग्रामीण में आतंक फैला रखा था जिसके हमले से पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी थी वहीं कहीं लोगों के घायल होने की भी जानकारी थी मगर समय रहते क्षैत्र के वन मंडल झिरी में कुछ दिन पहले एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला करने वाले दो जंगली तेंदुए वन विभाग की टीम एवं इंदौर से आई रेस्क्यू टीम की कड़ी मसक्कत के बाद पकड में आए थे जानकारी होने पर रेस्क्यू टीम ने झिरी वन क्षेत्र में पिजरे लगाकर एक ओर तेंदुए को कैद कर लिया है , मिली जानकारी के अनुसार इस तेंदुए को भी कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के घने जंगल मे छोड़ा गया है , इस तेंदुए को पकडने में वन विभाग के अधिकारी रितिका यादव , भूरसिंह चौहान , जितेंद्र जमरा , धर्मेंद्र चौहान ,पंकज मंडलोई आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है