पंकज दुबे रिपोर्टर


मोरडोंगरी ग्राम कला के अंतर्गत एक अति दयनीय निर्धन परिवार की बच्ची राजकुमारी सिलू जिसकी दोनो किडनी खराब हो गयी। और बच्ची के शरीर में 2 ग्राम हीमोग्लोबिन बचा। यह सारी सूचना शिक्षक शेषराव पवार मोरडोंगरी निवासी द्वारा सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया जागते रहो ग्रुप को दी गई। सूचना उपरांत चौरसिया ने आरोग्य हॉस्पिटल में बच्ची को एडमिट करने के लिए कहा। आरोग्य में किडनी ट्रांसप्लांट का काम नहीं होता है।इस कारण वहां से परिजन मरीज को लेकर के आनंद हॉस्पिटल पहुंचे आनंद वालों ने भी केस लेने से मना कर दिया। क्योंकि परिवार अति निर्धन है। और प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। हताश हो परिजन मरीज को जिला अस्पताल एडमिट कल शाम को करवाएं। आज सुबह से समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बच्ची के उपचार की मुहिम को जागते रहो ग्रुप में रखा। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त आला अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत बच्ची को एक यूनिट ब्लड लगवाया और आनन-फानन में सारी जानकारियां संजोने के बाद बच्ची को आगे के उपचार हेतु एम्स हॉस्पिटल भोपाल ले जाने के लिए व्यवस्था बनवाया। इसमें एंबुलेंस का किराया ₹7000 विनय टेंट हाउस विनय जैन द्वारा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के परिजन एंबुलेंस से भोपाल की ओर रवाना हो गए है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के इस कार्य की सभी गणमान्य नगरवासी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है