विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल। वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौर देश के सबसे पुराने एवं पत्रकार हितैषी संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश सचिव मनोनीत हुए हैं। इनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दिनेश निगम ने प्रदेश संगठन सचिव संदेश खलतकर की अनुशंसा पर की है। उल्लेखनीय है कि श्री
गौर ने बैतूल जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश स्तरीय समिति में इनकी नियुक्ति से जहां जिले के पत्रकारों का मान बढ़ा है, वहीं पत्रकारों की
ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए भी एक सबसे बड़ा मंच इस जिले को प्राप्त हुआ है। श्री गौर के प्रदेश सचिव बनने पर सभी पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*