इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

ब्रजधाम कालोनी निवासी पेट्रोल पम्प संचालक गोपाल महेश्वरी पिता शिवनारायण महेश्वरी के घर से चोरी मे आरोपी. कर्मचारी को अपराध कायमी के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर 2,50,000 रुपये बरामद किए
थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ब्रजधाम कालोनी निवासी पेट्रोल पम्प संचालक गोपाल महेश्वरी पिता शिवनारायण महेश्वरी के घर से चोरी मे आरोपी कर्मचारी निकला जिसको 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी की रकम 2,50,000/ रुपये बरामद करने मे थाना माधवनगर उज्जैन पुलिस को सफलता हासील हुई।
थाना माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले फरियादी गोपाल महेश्वरी पिता शिवनारायण महेश्वरी निवासी ब्रजधाम कालोनी उज्जैन से अपने परिवार सहित इन्दौर गए थे घर पर अपने कर्मचारी संदेही को अपने घर की रखवाली के लिए छोड़ कर गए थे। गोपाल माहेश्वरी अपने परिवार सहित रात वापस उज्जैन अपने घर आए तो देखा कि बेडरुम की अलमारी के उपर से बैग मे रखे साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे। बाद
रिपोर्ट पर से थाना माधवनगर पर अप क्र. 453/22 धारा 381 भादवि. का मामला पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिस पर से थाना माधवनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी संदेही को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर चोरी गये 3,50,000/- रुपये मे से 2,50,000/- रुपये नगदी रुपये बरामद कर लिए गये। शेष 1,00,000 रुपये आरोपी द्वारा खर्च करना बताया बाद आरोपीयों को न्यायिक के लिये न्यायालय पेश किया गया ।
टीम में सराहनीय भुमिका निरी. मनीष लोधा, सउनि लक्ष्मीकान्त गौतम, आर. केशव, आर. सुभाष मावई, आर. विश्वपाल, आर. नीरज, आर. कुलदीप, सै. राहुल जैन की विशेष भुमिका रही ।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।