Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री माल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग भी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री माल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों को राहत राशि के प्रकरण समय सीमा में बनाकर उन्हें पात्रता अनुसार राहत दिलाई जाए। उन्होने निरीक्षण के दौरान मूंग उपार्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मूंग उपार्जन व किसानों को उर्वरक वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम तथा संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गर्ग ने कमिश्नर श्री माल सिंह को बताया कि विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत पात्रता रखने वाले नागरिकों को चिन्हित कर, स्वरोजगार योजना के तहत उनके प्रकरण स्वीकृत कर बेरोजगारों को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में क्लस्टर क्रेडिट कैंप आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में बैंकर्स व संबंधित विभाग के अधिकारी आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को मदद दिला रहे है।
कमिश्नर श्री माल सिंह ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने वोटर आईडी से आधार लिंक कराने के लिये प्रचलित अभियान की प्रगति के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह से जानकारी ली। उन्होने आगामी 17 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे जनसेवा अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में पूछताछ की। कमिश्नर श्री माल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 17 सितम्बर को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए, रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएं तथा दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों के उपकरण वितरित कराए जाएं। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिये।

संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री सिंह  जिला पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने रोजगार ग्यारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो के बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा से जानकारी ली। उन्होने आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारम्भ हो रहे जनसेवा अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी भी ली। कमिश्नर श्री माल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 17 सितम्बर को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए, रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएं तथा दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों के उपकरण वितरित कराए जाएं। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिये।


कमिश्नर श्री माल सिंह ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा को रोजगार ग्यारंटी व अन्य योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। उन्होने स्कूलों में प्राथमिकता से किचन शेड निर्माण कराने तथा स्कूलों व आंगनवाड़ियों में पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिये। कमिश्नर श्री माल सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु की समाप्ति के तत्काल बाद अधूरे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को किश्त की राशि समय पर भुगतान करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा को दिये। उन्होने अमृत सरोवरों के आसपास पौधरोपण करने के लिये भी कहा। उन्होने जिला पंचायत से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍