ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

255 नाम निर्देशन 70 पत्र विधि मान्य हुये
सागर जिले में
नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत जिले में आगामी 27 सितंबर को 3 नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न होंगे। 12 सितंबर तक नाम निर्देशन- पत्र जमा करने के बाद आज उनकी जांच (सवींक्षा) की गई।
संवीक्षा के उपरांत 11 नाम निर्देशन- पत्र निरस्त विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। नगर पालिका परिषद खुरई में 32 वार्डों के लिए 72 नाम निर्देशन-पत्र जमा हुए थे ,जिनमें 2 नाम निर्देशन-पत्र को निरस्त किया गया। कुल 70 नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य किए गए।
गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद के 23 वार्डों के लिए 86 नाम निर्देशन- पत्र जमा किए गए थे, जिनमें चार नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। 82 उम्मीदवार के नाम निर्देशन-पत्र सही पाए गए।
इसी प्रकार कर्रापुर नगर परिषद के 15 वार्डो के लिए 108 नाम निर्देशन- पत्र जमा हुए थे ,जिनमें से 5 नाम निर्देशन – पत्र को निरस्त किया गया। कुल 103 नाम निर्देशन-पत्र सही पाए गए। इस प्रकार दो नगरपालिका तथा एक नगर परिषद में 255 उम्मीदवार के नाम निर्देशन पत्र- सही पाए गए।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी