Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


*नपाध्यक्ष प्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ एपीएल फुटबॉल टूर्नामेंट*

खेलकुद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं, जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेल के मैदान से निकला हुआ खिलाड़ी एक आदर्श नागरिक की भूमिका का निर्वाहन करता है।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने स्थानीय सुभाष मैदान पर स्टार गार्डन के तत्वावधान में होने वाले एपीएल फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। सर्वप्रथम उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं फुटबॉल टूर्नामेंट समिति अध्यक्ष अशवाक खां सहित सदस्यों द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात्् श्री मेवाड़ा ने टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों के समूह एवं अन्य नागरिकगणों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि हर कोई जानता है कि खेलकुद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, इसीलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए। कई वर्षों से ये स्कूल, कॉलेज तथा कैरियर में अपना स्थान बना रहा है। खेलकुद हमारे दिमाग तथा शरीर को सक्रिय बनाये रखने तथा कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
श्री मेवाड़ा ने यह भी कहा कि खेलकुद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि ये उससे कहीं अधिक हैं। कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के खेलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उन्हें केवल एक खेल में ही नहीं बल्कि उससे अधिक खेलो को खेलने का मौका दिया जाना चाहिए, ताकि वे रुचि के साथ अपने मनपसंद खेल के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। खेलकुद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि ये एक खिलाड़ी को कई चीजें भी सिखाता हैं जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में उसकी मदद करता हैं। खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैकअप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक-दूसरे की मदद करना सिखाता हैं। यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुणों को भी निखारता है। खेलकुद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं, जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसे अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खासिंह और सानिया मिर्जा का नाम लेते हुए कहा कि इन सभी ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व प्रख्यात कर दिया। उन्होंने जीवन के शुरुआती दिनों में खेलकुद के महत्व को महसूस किया और उसे बहुत गंभीरता से लिया। इन सभी खिलाड़ियों की तरह ही आप सभी को कड़ी मेहनत कर अपने नगर सहित प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करना है। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम, शेख रईस, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदरीस खां, अतीक बारी, सन्ना खां, दानिश खां, सोहेल खां, इरशाद अंसारी सहित खिलाड़ीगण मौजूद थे।