ब्यूरो चीफ कपिल पवार


रमली रोड पर स्थित साई मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय कथा जो कि 11 सितंबर से प्रारंभ हुई , जोकि हेमलता शास्त्री के मुखारविंद से कथा वाचन किया जा रहा है श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के ग्रामीण भी कथा का श्रवणपान करने के लिए बड़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं , आयोजन समिति ने बताया कि कथा सुनने आए सभी भक्तों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है , 5000 लोग कथा का श्रवण पान करने के लिए पहुंच रहे हैं, आज भागवत कथा के समय भारी बारिश होने लगी लेकिन भारी बारिश के बीच भी भक्तो में आस्था कम नहीं हुई कोई छाता लेकर खड़े नज़र आए तो कोई कुर्सी अपने सर पर लेकर खड़े रहे लेकिन भागवत को अधूरी छोड़ कर नही गए, भारी बारिश ने भी भक्तो की आस्था को कम नहीं होने दिया पंडाल से भी बीच में पानी गिरने लगा लेकिन भक्तों ने भक्ति में लीन होकर भागवत कथा का श्रवणपान किया

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।