Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ

जिले में पशुओ के लिए संचालित की जाये एम्बुलेंस: विहिप

विहिप ने जिला कलेक्टर को 5 सूत्रीय मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन-

विश्वहिंदू परिषद बैतूल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित कर अवगत कराया की जिले में पशुओ के लिए एम्बुलेंस संचालित की जाये
विहिप के विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू ने बताया की
1)बैतूल शहर में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश घूमते रहते हैं जिनके कारण सड़क दुर्घटना होती है जिससे या तो व्यक्ति या फिर पशुओं को गंभीर चोट आती है या मृत्यु तक हो जाती इस विषय को प्रसाशन गम्भीरता से ले

जिला सह मंत्री विशाल भौरासे ने बताया
की नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा ग्राम कढ़ाई में लगभग 27 लाख की लागत से कांजी हाउस बनाया है परंतु नपा के द्वारा उसक्षेत्र में भारी लापरवाही बरती जा रही है। आवारा पशुओं को कांजी हाउस में भी ले जाया जाता है तो उनकी देखभाल नहीं होती है। विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर से निवेदन कर शहर के आवारा पशुओं को कांजी हाउस पहुंचाकर उनकी चिकित्सा देखभाल की समुचित व्यवस्था करने की बात कही है।
श्री भौरासे ने ज्ञापन में मांग की है कि शहर में पशु एंबुलेंस की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही है । एंबुलेंस के अभाव में पशु चिकित्सालय तक बीमार पशुओं को ले जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कई बार घायल पशु वाहन के अभाव के कारण दम तोड़ देता है ।
विहिप ने मांग की है की जिले में एम्बुलेंस संचालित की जाये।

देश में तेजी से फैल रहे ल्मपी वायरस को ध्यानमे रखते हुए प्रशासन को अवगत कराया की इस वायरस की रोकथाम के लिए जिले में पशुओं का टीकाकरण तेजी से किया जाए एवं ल्मपी वायरस से बचाव हेतु ग्रामीणों व पशुपालको को जगरूक करने के जागरूकता अभियान चलाया जाये।
लंबी वायरस को देखते हुए पशु चिकित्सालय की कार्य अवधि (खुलने बंद करने का समय) भी बढ़ाई जाए।
ज्ञापन देने देने वालो में विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मधु देवहारे, जिला धर्म प्रचार संयोजक कमलेश प्रजापति, जिला बलोपासना प्रमुख बाबा अंभोरे, जिला धर्म यात्रा प्रमुख लोकेश तावडे, नगर मंत्री देवासी साहू, नगर सह मंत्री अंकित गावंडे, हर्ष यादव ,पूर्व नगर सह मंत्री महेंद्र सेंगर, बंटी अरसे, मुन्ना कुबड़े,संतोष प्रजापति,सहित विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैतूल -(ब्यूरो चीफ)

संतोष प्रजापति की रिपोर्ट✍