
मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर अवैधानिक रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गयी।

जिला खनिज अधिकारी श्री धनराज काटोलकर ने बताया कि जाँच के दोरान ओव्हर लोडिंग रेत के कुल 3 डम्पर वाहन और 1 ट्रेक्टर सहित कुल 4 वाहन जब्त कर थाना सिविल लाईन परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए | इन वाहनों के प्रकरण नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किये जाकर अर्थदंड वसूली की कार्यवाही की जाएगी | इस कार्यवाही के दौरान हरदा प्रभारी निरीक्षक मनीषा तावडे व खनिज अमले एवं, नगर सैनिकों का योगदान रहा। जिला खनिज अधिकारी श्री काटोलकर ने बताया कि खनिज का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

वही टिमरनी विकासखंड के रहटगांव तहसील अंतर्गत रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर रहटगांव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान के द्वारा आज कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर रहटगांव थाने की अभिरक्षा में खड़ा कर आगामी कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना