
नगरपालिका हरदा में बुधवार से स्वच्छता सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।


इस कार्यक्रम के तहत नेहरू स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद गण, अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी एवं अन्य नागरिकगण शामिल हुए।

स्वच्छता महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में मनाया जा रहा है ।

इसी क्रम में सिराली नगर के गांधी चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश चंद जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन श्याम बूचा, राजा अग्रवाल, नगर परिषद के पार्षदगण व मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बीएल पुरबिया ने स्वच्छता श्रमदान किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना