Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरेशी

एंकर,, आज जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग जिला इन्दौर के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय श्री मनीष सिंह एवम पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, श्री रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल,राऊ,इन्दौर के स्कूल बस ड्राइवर, कंडक्टर, एवम मैनेजमेंट स्टाफ के लिए सेफ सिटी स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर जागरूकता अभियान के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया, कार्यशाला में भारती श्रीवास्तव जिला समन्वयक ममता संस्था,यूनिसेफ के द्वारा महिला एवम बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए कैसे हम इसे रोकने में अपना योगदान दे सकते है के बारे में जानकारी दी ,।

वीओ,,प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर एवं नोडल अधिकारी सेफ सिटी कार्यक्रम डॉ. वंचना सिंह परिहार के द्वारा महिला सुरक्षा एवम उनसे जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी साथ ही बस ड्राइवर और कंडक्टर होने के साथ साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते महिलाओं एवम बालिकाओं क सुरक्षा के प्रति क्या जिम्मेदारी है, के बारे में भी प्रकाश डाला, साथ ही छेड़छाड़ से जुड़े मामलों में कैसे शिकायत दर्ज कर सकते है, के बारे में जानकारी दी, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानूनी जानकारी, दंडात्मक कार्यवाही के बारे में चित्रण किया।इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, ऊर्जा डेस्क, 112 गूगल एप आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सभी को महिलाओ के अधिकारो की जानकारी दी। और शपथ दिलवाई गयी। पोस्टर और पंपलेट वितरण किया गया,।
अक्षर सामाजिक सेवा समिति की राष्ट्रीय समन्वयक जया शेट्टी के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई एवं महिला सुरक्षा हेतु शपथ दिलवाई गई
कार्यशाला *दिल्ली पब्लिक स्कूल,राऊ,इन्दौर *की प्राचार्य श्रीमति आशा नायर एवं डायरेक्टर डॉ. धरम वर्मा एवम जिला कार्यकर्म अधिकारी, महिला एवम बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधोलिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यापक श्री अंकित वोरा के द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार और जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलेश व्यास जी ने बताया है कि इस तरह के कार्यक्रम इंदौर जिले के सम्मत विद्यालयों में किए जा रहे हैं।