जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर में पहली बार प्रशिक्षुओं का कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक श्री जैन ने अपनी अपनी ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आएं बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस संस्थान के लिए और आप सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है जब हम यहां कौशल दीक्षांत समारोह के लिए एकत्रित हुए हैं, अब तक दीक्षांत समारोह सिर्फ विश्वविद्यालयों में ही आयोजित किए जाते हैं जिनमे देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति भी सम्मिलित हो चुके हैं। आप सभी अपनी अपनी ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर न सिर्फ अपने रोजगार या व्यवसाय का चयन करेंगे अपितु राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री देवेंद्र चावला, डॉ. गुलाब समैया, प्राचार्य श्री सुनील देसाई, प्रमेंद्र शर्मा, अशोक डागोर, अर्पित जैन, दीपक बोहरे, रमन दुबे उपस्थित थे।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*