Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


बीती रात सोते समय सिर पर पत्थर पटक पटक कर उतारा मौत के घांट मृतक का नाम माहुलाल वानवंशी उम्र 80 वर्ष है पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत ग्रामपंचायत सेतपरास के ग्राम खुकरिया का मामला

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर


पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेतपरास के ग्राम खुकरिया में रहने वाले माहुलाल पिता पुनउ वानवंशी उम्र 80 वर्ष का अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात सोते समय सिर पर पत्थर पटक कर सिर कुचल दिया जिससे माहुलाल की मौत हो गयी।परिजनों को सुबह मृतक की हत्या हो जाने की जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर SDOP अनिल शुक्ला, थाना प्रभारी राकेश बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थे।
बताया जा रहा है कि मृतक माहुलाल का ग्राम खुकरिया बस्ती के पास खेत में मकान स्थित है जिसमें मृतक व उसकी पत्नि फूलवती निवास किया करते थे। वहीं मृतक के घर के पास ही मृतक के छोटे भाई स्व. साहूलाल का मकान है जिसमे साहूलाल की पत्नी चन्द्रा व दो पुत्र बबला व खेमू रहते थे जिनका आयेदिन मृतक से झगड़ा विवाद हुआ करता था।
पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर मृतक के छोटे भाई स्व. साहूलाल की पत्नी चन्द्रा व दो पुत्र बबला व खेमू को पुलिस थाना लाकर पूछताछ की जा रही है वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

पंकज राधेश्याम दुबे जिला सचिव पत्रकार विकास परिषद एवं तहसील पत्रकार न्यूज 24×7 इंडिया तहसील उमरेठ की रिपोर्ट मो.नं.-9575878231🎤🎤🎤🎤🎤🎤