स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा
मामला खिलचीपुर के मॉडल स्कूल का।
मीडिया कवरेज करने पहुंचे तो प्रभारी ने की बदतमीजी!

खिलचीपुर न्यूज़ :- शासन में शिक्षा विभाग के लगातार प्रयास के बावजूद भी सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है जिससे बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से उन पर पढ़ाई नहीं अपितु उनके जीवन पर भी इसका प्रभाव पढ़ रहा है सरकार द्वारा भले ही स्कूलों में सुविधाओं के दावे करती हूं परंतु शिक्षक एवं प्रबंधकों की लापरवाही के चलते आ व्यवस्थाएं बढ़ रही है। ऐसा ही मामला खिलचीपुर के शिक्षा के मंदिर में बच्चों को कलम की जगह थमा रहे हाथों में बर्तन और करवा रहे साफ नगर में शनिवार को सोमवारिया स्थित माडल स्कूल का जायजा जब मीडिया ने लिया तो पाया कि प्रभारी हरीश भंडारी द्वारा दोपहर में भोजन करने के बाद स्कूल के बच्चों से बर्तन दबाव बनाकर धुलवा रहे थे माडल विद्यालय में प्रचार्य को ही मध्यान्ह भोजन का प्रभारी का भार दिया था प्रभारी द्वारा माडल स्कूल के बच्चों को मेन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन तक उपलब्ध नहीं करवाया जाता हे वही प्रभारी हरीश भंडारी द्वारा अपनी मनमर्जी अनुसार विद्यालय के बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाते हैं वही विद्यालय मेनू अनुसार बोर्ड नही लगा दिखा है। माडल स्कूल के बच्चों को शनिवार पराठे के साथ दाल आलू की सब्जी देनी चाहिए थी वही शनिवार के दिन भोजन में प्रभारी के आदेश के अनुसार बच्चों को स्कूल में पराठा व कद्दू के ही उपलब्ध करवाए जब बच्चे भोजन कर लेते हैं तब प्रभारी द्वारा पिलास्टिक का एक बड़ा तप पानी से भरकर रखवा देते हे जिसमे कक्षा 6 से 8 तक के समस्त बच्चे आपने अपने छोटे छोटे हाथों से कापी पेन पकड़ने वाले हाथो में प्रभारी हरीश भंडारी द्वारा बच्चो के ऊपर दबाव बनाकर उसे खाने के बर्तन धोने के मजबूर कर रहे वही बच्चों द्वारा जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल सर टीचर हम को मजबूर बर्तन धोने को कहते हैं हमने कही बार प्रिंसिपल सर मैडम से मना कर दिया है परंतु प्रिंसिपल सर खुद हमसे जबरन दबाव बनाकर बर्तन साफ धुलवाने को मजबूर करते है और हम से बर्तन धुलवाते है।
जब बच्चो द्वारा बर्तन धुल जाते तो बच्चों से ही थैली अंदर कमरे में रखवाते हे व जब संवाददाता मीडिया वह कवरेज करने पहुंचे तो प्रिंसिपल हारीश भंडारी द्वारा मीडिया कर्मी को कवरेज करने से रोका गया । वहीं भारत के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया वही गाली गलौज की। वही हरीश भंडारी से पूछा गया कि बच्चों से बर्तन क्यों धुलवाए जा रहे हैं तो इस पर हरीश भंडारी भड़क उठे और कहने लगे कि जाओ मेरे बारे में जो छापना हे छाप दो कोई कुछ नहीं कर सकता खिलचीपुर
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला शिक्षा राजगढ़ deo तक वही नेता तक मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता जो छापना हो छाप दें और आइंदा हमारे स्कूल में कदम मत रख देना ।इस तरह का खुला चेले कर मीडियाकर्मी को वहां से भगा दिया इससे यह सिद्ध होता है कि प्रिंसिपल हरीश भंडारी का गर्मीला जोश कोई बड़े राजनेता तक तालुका जुड़े हो सकता हैं। या राजनीति के चलते हुए कोई संरक्षण प्राप्त है। अब देखना यह है कि खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन जागता है या कुंभकरण की नींद सोता रहता है वही खिलचीपुर में यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी एक हफ्ता पहले इस तरह का मामला मीडिया में प्रकाशित हो चुका है वहीं अब यह दूसरा मामला है । जिस पर शिक्षा विभाग अब क्या कार्रवाई करेगा यहां चर्चा का विषय है वही ऐसे नौनिहालों के हाथों में कापी पेन होना चाहिए था उन हाथो में बर्तन पहुंचा थमाया जा रहा है क्या यही है सरकार की नई शिक्षा नीति अब देखना है कि ऐसे प्रिंसिपल प्रभारी हरीश भंडारी पर क्या कार्रवाई होगी या नहीं या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त से इस मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला से पूछा गया तो बताया बच्चों से थाली धुलवाना गलत है , वही पत्रकार को कवरेज करने से रोकना व अभद्रता करना गलत है कार्यवाही की जावेगी।
इनका कहना है
बच्चों से बर्तन साफ करवाना गलत है अगर इस तरह का मामला आया है तो कार्रवाई की जाएगी, और रही बात पत्रकारों के कवरेज करने की तो पत्रकारों को कवरेज करने का पूर्ण अधिकार है , यदि पत्रकारो से अभद्रता की है तो पत्रकार शिकायत करें तो कार्यवाही की जावेगी।,
बी एस इंदौलिया डीपीसी राजगढ़।
इनका कहना है।
बच्चों से बर्तन धुलवाना गलत है, आपने बताया है यदि बच्चों से बर्तन धुलवाया जा रहे हैं तो वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी, बी एस बिसरिया

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…