Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*घटित हत्या का त्वरित हुआ खुलासा आरोपी हुआ गिरफ्तार*

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

छिंदवाड़ा जिले का थाना उमरेठ के संवेदनशील थाना प्रभारी श्री राकेश सिंह बघेल एवं उनकी टीम 24 घंटे में अंधे कल्ल का किया खुलासा आपको बता दें कि दिनांक 23/09/2022 को ग्राम खुखरिया माल की प्रार्थिया द्वारा फूलवती पति माहूलाल बानवंशी उम्र 65 वर्ष निवासी खुखरियामाल थाना उमरेठ ने सूचना दी‌ कि 22/09/2022 शाम को खेत के मकान गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गांव में ही रात्रि में पुत्र के घर रुककर अगले दिन सुबह पुनः खेत के मकान में पहुंची।खेत के मकान में पति माहूलाल बानवंशी खून से लथपथ
मृत अवस्था में मिलें। उक्त सूचना की तश्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल व पुलिस टीम मौके पर तश्दीक करने पर मृतक माहूलाल बानवंशी की हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर फरार हो गया ‌। FSL टीम बुलाकर मौके पर संपूर्ण कार्यावाही कर मृतक का पी.एम. कराया गया।
तो वहीं शव का निरीक्षण के दौरान मृतक माहूलाल बानवंशी के सिर पर गंभीर चोंट के निशान होने पर प्रार्थिया फूलवती बानवंशी की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया। उमरेठ पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना में धारा 201 भादवि वृद्धि किया गया। छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल के द्वारा घटना की गंभीर को देखते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाह हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया श्री अनिल कुमार शुक्ला एवं उमरेठ थाना प्रभारी नगर निरीक्षक राकेश सिंह बघेल को तत्काल अनुसंधान कर अज्ञात आरोपी पतासजि व घटना कारित की बजह सत्यता का खुलासा एवं गिरफ्तारी हेतु महत्त्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिये।प्रकरण पूरी तरह से अंधे कत्तल का था तथा मौके पर अज्ञात आरोपी के संबंध में कुछ साक्ष्य प्राप्त हुये । ज्ञात हुआ कि मृतक माहूलाल बानवंशी एवं आरोपी खेमचंद उर्फ़ खेमू बानवंशी एक ही ग्राम एवं रिस्ते में चाचा भतीजे होकर खेती/मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। मृतक एवं उसका भाई साहूलाल बानवंशी की मृत्यु के लिए उसकी पत्नी चंद्राबाई एवं उसका पुत्र खेमचंद उर्फ खेमू बानवंशी मृतक माहुलाल के द्वारा ही जादू-टोना कर देने को ही जिम्मेदार मानते थे। मृतक माहूलाल द्वारा अपने छोटे भाई साहूलाल की विधवा पत्नि के घर में कथित रुप से अवांछित व्यक्तियों के आने जाने का मनगणंत आरोप छींटाकसी भी जाती थी तथा मृतक एवं उसके भाई के बीच पुराना संपत्ति संबंधी विवाद भी उपज आया था। इन्ही बातों को लेकर दोनों पक्षों के मध्य यदाकदा विवाद की स्थितियां बनती रहती थी।इसी तारतम्य में साहूलाल के पुत्र आरोपी खेमचंद बानवंशी द्वारा आक्रोश में आकर अपने पिता के बड़े भाई मृतक माहुलाल की हत्या करने की योजना बनाई गयी।
तात्कालिक घटना क्रम में घटना दिनांक की बीती शाम मृतक की पत्नि के शादी विवाह के आयोजन में अकेले चले जाने तथा मृतक के घर में अकेले होने की जानकारी मिलने पर आरोपी खेमू ने योजनानुसार घटना को अंजाम दिया। आरोपी चुपचाप मृतक के सिर के खेत स्थित घर में पहुंचा तथा पूर्व से चली आ रही रंजिश एवं अन्य कारणों से घटनास्थल के पास ही पड़ा पत्थर मृतक के सर पर पटककर नृशंस हत्या कर दी।
तत्पश्चात साक्ष्य छिपाने की नीयत एवं कानून कार्यावाही से बचने के लिए घटना में प्रयुक्त पत्थर को कुछ दूरी पर पानी भरे हुए स्थान में स्थान में फेंक दिया। किसी को जानकारी न लग सके इस आशय/प्रत्याशा से चुपचाप अपने घर वापस आ गया।
उल्लेखनीय है प्रारंभ में आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग भ्रामक जानकारियां भी देने की कोशिश की किन्तु सघन पूछताछ व विवेचना के दौरान पुलिस को उक्त अंधी हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। *जप्ती माल* 1. घटना में प्रयुक्त पत्थर

  1. रक्त रंजित कपड़े
  2. अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य

गिरफ्तार आरोपी
खेमचंद उर्फ खेमू पिता साहूलाल बानवंशी उम्र 25 साल निवासी खुखरियामाल थाना उमरेठ जिला छिंदवाड़ा।

पुलिस टीम की भूमिका
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस परासिया श्री अनिल कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक राकेश सिंह बघेल,उनि.बलवंत सिंह कौरव ,प्र.आ. नितेश ठाकुर,प्र.आ अमरपाल,आ. प्रकाश,आर.शनद तिवारी सै.रामदास पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही