सरिता पाटीदार रिपोर्टर



मनावर नगर के प्रसिद्ध मंगला देवी मंदिर में श्री गजानन जी महाराज की कृपा से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्राद्ध पितृ तर्पण अमावस्या के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।पितृपक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वह वंशजों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हैं। पूर्वज अपने वंश के सुख समृद्धि का भी आशीर्वाद देते हैं ।श्राद्ध पक्ष में पितर कोवे के रूप में धरती पर आते हैं और अपने वंशजों के साथ समय बिताते हैं ।
सनातन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए मंगला देवी जी मंदिर में स्नान ,दान, तर्पण तिल ,जल ,चावल ,कुश, नर्मदा जल, सफेद पुष्प ,दूध, घी,हल्दी आदि सामग्री का प्रयोग कर पितर का तर्पण किया गया।
” सर्व पितर भ्यो श्राद्ध नमो नमः “का मन्त्र और सूर्य मंत्र 🕉️ ऐसी सूर्य बोल कर अर्ध्य दिया गया। जगदीश चंद पाटीदार अध्यापक, सहदेव शर्मा, यथार्थ शर्मा ,सुनील मंडलोई, नवनीत जायसवाल ,रीना चौहान ,संतोष पाटीदार ,दिनेश सोलंकी, अरविंद जी पांडे ने श्राद्ध पितर तर्पण किया। ग

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है