Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*बरासों पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्यवाही*

*थानाप्रभारी बरासों सीपीएस चौहान की कार्यवाही, अवैध मिलावटी मावा बड़ी मात्रा में जप्त *

*भिण्ड।* पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अवैध मिलावट खोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है। निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी मेहगांव के मार्गदर्शन में बरासों थानाप्रभारी उपनिरीक्षक सीपीएस चौहान ने खाद्य विभाग की टीम के साथ में मिलावट खोरों के विरूद्ध कार्यवाहीं की है। थानाप्रभारी बरासों के मुताबिक आज दिनांक 24 सितम्बर 022 को समय करीब दोपहर 2 बजे के करीब रेखा सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिण्ड एवं थाना बरासों के पुलिस बल के साथ ग्राम डगर थाना बरासों तहसील मेहगांव जिला भिण्ड स्थित बिन्द्रावन सिंह बघेल की डेयरी पर जांच की गई, मौके पर उपस्थित डेयरी संचालक ने अपना नाम बिन्द्रावन सिंह बघेल पुत्र श्री गयाराम बघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम खुर्द पोस्ट गोपालपुरा तहसील अटेर थाना बरोही जिला भिण्ड का होना बताया एवं डेयरी संचालन हेतु प्रयुक्त मकान मालिक का नाम रामबरन बघेल का होना बताया। डेयरी संचालित मकान में मौके पर बायलर के साथ चार कढ़ाई माबा निर्माण हेतु लगी थीं, जिन पर माबे का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर डेयरी परिसर में कुल 50 कि.ग्रा. माबा, कुल 50 कि.ग्रा. मिल्क क्रीम, रागब्राण्ड के रिफायण्ड पामोलिन ऑयल के 3 टीन, रिफायण्ड कोकोनट आयल 17 कि.ग्रा., वनस्पति कुल 36 कि.ग्रा., एक प्लास्टिक के ड्रम में 50 लीटर एवं कढ़ाई में 10 लीटर उबला हुआ स्किम्ड मिल्क, सेफोलाइट का एक पेक्ड एवं एक खुला पैकेट संग्रहित पाये गये। बिन्द्रावन सिंह बघेल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत माबा, रिफायण्ड, कोकोनट आयल, वनस्पति, सेफोलाइट, मिल्क क्रीम, उबला हुआ दूध के नमूने जांच हेतु लिये गये तथा मौके पर माबा एवं अपद्रव्यों जैसे रिफायण्ड आयल, वनस्पति, सेफोलाइट नियमानुसार जप्त किया गया है। जप्तशुदा माल की कीमत लगभग 26 हजार रुपये है। बिन्द्रावन सिंह बघेल से डेयरी संचालन हेतु खाद्य लायसेंस, रजिस्ट्रेशन मांगे जाने पर बाद में प्रस्तुत करने को कहा गया। डेयरी परिसर में रिफायण्ड ऑयल एवं वनस्पति पाये जाने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि डेयरी संचालक उक्त रिफायण्ड तेल का उपयोग मिलावटी माबा बनाने में कर रहा है और डेयरी संचालक दूध में से क्रीम निकालकर शेष बचे स्किम्ड मिल्क में रिफायण्ड ऑयल मिलाकर, मिलावटी माबा का निर्माण कर अनैतिक लाभ अर्जित कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ एवं धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस ने डेयरी संचालक के खिलाफ विधिवत कार्यवाहीं करते हुए मामला कायम किया है। उक्त कार्यवाहीं में थाना प्रभारी बरासों सीपीएस चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी व उनकी टीम तथा एएसआई दलवीर तोमर, प्रधान आरक्षक गिरीश, का. प्रधान आरक्षक दीपक करोटिया, आरक्षक सतेन्द्र, आरक्षक मनोज की सराहनीय भूमिका रहीं है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754