Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर परिषद ने शौचालय के बाहर रखी गुमटी हटाई

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर के बस स्टेंड पर कांग्रेसी पार्षद पति द्वारा अपने रिश्तेदार की गुमटी नगर परिषद के शौचालय के बाहर रखवा कर अतिक्रमण किया था। जिसको रविवार को एस डी एम के निर्देश पर तहसीलदार आकाश शर्मा,सब इंजिनियर अमित पटवाल ,राधेश्याम उटवाल एवम पुलिस बल की मोजुदगी में नगर परिषद अमले ने गुमटी जब्त करते हुवे यह से उठाकर थाने में रखवा दी ।
और यह नगर परिषद के शौचालय को अतिक्रमण मुक्त करते हुवे शौचालय की सफाई करा कर नागरिकों की सुविधा के लिए खोल दिया गया ।
।आपको बता दे की पिछले दिनों
यह रात्रि में नवीन गुमटी रखने की शिकायत मिलने पर नगर परिषद कर्मचारी हटाने मौके पर गए थे ।
जिस पर पार्षद पति और उसके साथियों ने गुमटी हटाने के कार्य में बाधा उत्पन्न की ओर विरोध किया था। जिस पर नगर परिषद कर्मचारी पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए सी एम ओ को लिखा था । जिस पर रविवार को एस डी एम के निर्देश पर नगर परिषद अमले कार्यवाही करते हुवे उक्त गुमटी यह से उठाकर थाने में रखवा दी हे ।

इनका कहना हे।
एस डी एम के निर्देश पर गुमटी रख के अतिक्रमण कर रखा था जिसको हटाया गया है।
आकाश शर्मा तहसीलदार खिलचीपुर।

इनका कहना है।
कोई भी नया अतिक्रमण नगर में नहीं होने दिया जावेगा।
राम जानकी मालकार नपा अध्यक्ष खिलचीपुर।