Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सफाई कर्मचारियों का शोषण करने वाली सेंगर सिक्योरिटी सर्विस भ्रष्टाचार में लिप्त, एजेंसी का सफाई कार्य का ठेका नही दिया जाए: एड. गुडडू वाल्मीकि



*सीएमएचओ के नाम सिविल सर्जन को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा*

ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

भिंड। सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी भ्रष्टाचार में लिप्त है उसका सफाई कार्य का ठेका निरस्त किया जाए यह बात राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि ने सीएमएचओ डॉ यूपीएस कुशवाह के अनुपस्थित में सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल को दिए ज्ञापन में कहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने आरोप लगाया है कि सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी द्वारा जहां सफाई कार्य का ठेका लिया जा रहा है एजेंसी द्वारा जहां जहां सफाई कार्य का ठेका लिया गया है वहां बड़ी मात्रा में शोषण किया जा है उदाहरण के लिए जिला चिकित्सालय मुरैना में सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी का ठेका चल रहा है जहां सफाई कर्मचारियों को 5000-6000 रूपये नगद वेतन का भुगतान किया जा रहा है जबकि शासन के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से कलेक्टर रेट से वेतन का भुगतान किए जाने का प्रावधान है तथा सफाई कर्मचारियों को आज दिनांक ईपीएफ एवं ईएसआईसी कटौती की जानकारी नहीं है। इससे यह साबित होता है सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी सफाई कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की है कि सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी के अलावा किसी अन्य एजेंसी को टेंडर दिया जाए यदि सेंगर सिक्योरिटी एवं लेवर सर्विस प्रा.लि. एजेंसी को टेंडर दिया जाता है तथा एजेंसी द्वारा भविष्य में यदि सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता है तो उसकी जबावदारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन की होगी। यूनियन की मांग पर सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल ने एजेंसी के प्रबंधक, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर लेवर को पूर्ण वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी का भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया है और कहां है यदि एजेंसी द्वारा किसी प्रकार की धांधली होती है तो ठेका समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, जिलाध्यक्ष लालजी करोसिया, मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे सुनिल,राजू, मंथू, अमित, राजू, धर्मेन्द्र, अजीत, सुनीता, पूजा, कांती, रामा, मुन्ना खरे, राजेश, शिवम, शांती तथा उपेन्द्र, गौरव, महेंद्र सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे। भिंड से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर