
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि , मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान के तहत शिविर लगाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में नागरिकों के आवेदन प्राप्त करें तथा उन्हें पात्रता अनुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।


कलेक्टर श्री गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में ही शिक्षा विभाग , नगरीय प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना