
हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड का रहटगांव नवरात्रि के पहले दूधिया रोशनी से जगमागा उठा
रहटगांव अजनाल नदी पर बने पुल पर स्टेट लाईटे लगी,
टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने स्वयं के पैसे से लगवाये स्टेट लाईट।

रहटगांव के अनिल वर्मा(लिबर्टी)जो टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष हैं इनके द्वारा अपने स्वयं की राशि से स्थानीय अजनाल नदी पर बने पुल पर स्टेट लाईट लगाये गये। यहां पर लंबे समय से रात्रि मे काफी अंधेरा रहता था जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती थी।


जानकारी के मुताबिक इस पुल पर पूर्व में स्टेट लाइट लगी थी लेकिन वर्ष 2015 की बाढ़ में पूरे पाइप और स्टेटलाइट बाढ़ में बह गए थे ।और लंबे समय के बाद भी यहां पर पुल पर अंधेरा रहता था जिसको देखते हुए श्री वर्मा के द्वारा स्वयं के पैसे से यहां पर लाइट लगा दिए गए हैं जिससे अब क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा हो गई और पुल भी काफी आकर्षक लगने लगा है। जानकारी के मुताबिक श्री वर्मा द्वारा चुनावी मुद्दे में स्थानीय बस स्टैंड पर रेन बसेरा बनाने की बात की गई थी और पुल पर स्टेट लाइन लगाने की बात की गई थी जिस पर पहला काम उनके द्वारा कर दिया गया है एवं आगामी दिनों में दुसरा कार्य भी कराया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन