मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
*भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारणी हुई संपन्न*
गुना। भाजपा किसान मोर्चा जिला गुना की पहली कार्यकारणी बैठक शनिवार को होटल राजपूताना राघौगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण ब दीप प्रज्वलन कर शुरू की गई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी जी का सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर,
प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग राज रघुवंशी, जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, संतोष धाकड़, सुरेश रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सर्वण धाकड़, संजीव विजयवर्गीय, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह रघुवंशी, देवेंद्र सिंह धाकड़, भावेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह धाकड़, प्रेमनारायण वर्मा, आसू वना, भोला रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह धाकड़ मंचासीन रहे।
बैठक में जिले में निवासरत प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यक्रणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है