Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 18, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारणी हुई संपन्न*

*किसान मोर्चा का कार्यकर्ता पारस मणि के समान है: श्री चौधरी*

गुना। प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। किसाना मोर्चा की पहल सराहनीय है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मदद सरकार करेगी। खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए तत्पर हैं, हर खेत को पानी मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उक्त बात किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कही। भाजपा किसान मोर्चा जिला गुना की पहली कार्यकारणी बैठक शनिवार को होटल राजपूताना राघौगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण ब दीप प्रज्वलन कर शुरू की गई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आदरणीय अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी जी का सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर,
प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग राज रघुवंशी, जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, संतोष धाकड़, सुरेश रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सर्वण धाकड़, संजीव विजयवर्गीय, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह रघुवंशी, देवेंद्र सिंह धाकड़, भावेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह धाकड़, प्रेमनारायण वर्मा, आसू वना, भोला रघुवंशी,मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह धाकड़ मंचासीन रहे। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर लाभ दिलाने का काम कर रही उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय फसल बीमा योजना, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के तहत नि शुल्क गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब मजदूर किसानों के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव शहर शहर की चौपालों पर जाकर पात्र हितग्राहियों को दूर ढूंढ तक निकाल कर योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्य करें l श्री चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा का कार्यकर्ता पारस मणि के समान है वह हर परिस्थिति में जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए खड़ा रहता है।

बैठक में जिले में निवासरत प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यक्रणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद रहे।