Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने बडोरा ब्रिज पर किया चक्काजाम*

विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल। जिला मुख्यालय पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा लगातार गर्माता ही जा रहा है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विशेष समुदाय द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। शनिवार को विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बडोरा ब्रिज पर चक्काजाम कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की बात कही। वहीं शीघ्र अति शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि बैतूल बाजार, आठनेर जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी, इससे यहां लंबा जाम लग गया था। गौरक्षा प्रमुख और विभाग संयोजक बजरंग दल कृष्णकांत गांवडे ने बताया कि एक विशेष समुदाय लैंड जिहाद के नाम पर जमीनों पर अतिक्रमण कर रहा है। अवैध अतिक्रमणों को हटाए जाने की मांग को लेकर विहिप ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन प्रसाशन ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। इसके विरोध में बडोरा ब्रिज पर चक्काजाम कर दिया।
–प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा पाठ किया–
विहिप कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु श्री राम की आरती की। गौरक्षा प्रमुख और विभाग संयोजक बजरंग दल कृष्णकांत गांवडे ने बताया कि प्रशासन ने संगठन को 25 सितम्बर तक अतिक्रमण हटाए जाने का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
-लगाए गंभीर आरोप–
जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में विहिप बजरंग दल संगठन द्वारा विशेष समुदाय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हिंदुओं की हर ख़ाली जगह पर कब्ज़ा किया जा रहा है। किसी भी खाली जगह पर कब्जे के पहले वहां मजार बनाकर या छोटा सा टपरा रख कर कब्जा फिर उस कब्जे की आड़ में धीरे से पक्का निर्माण। निर्माण को हटाने के लिए यदि उस संपत्ति का मालिक कहता है तो उससे विवाद करना या उससे ही उसकी संपत्ति के कागजात दिखाने को कहकर विवाद करना और बहुत भीड़ इकट्ठी करके दबाव बनाया जाता है। इसी तरह यदि सरकारी संपत्ति पर क़ब्ज़ा किया हो तो वहां भी विवाद खड़ा कर या अपनी गरीबी का रोना रोकर उस जगह का पट्टा हासिल करना या उस जगह के बदले कोई अन्य जगह का पट्टा हासिल करना और फिर उस जगह के हमेशा के लिए मालिक बन जाने की मंशा रखी जाती है। हिन्दूओं को दबाने के लिए हमेशा भीड़ तंत्र का सहारा लेना इनका मुख्य अस्त्र है। भीड़ हमेशा शस्त्र और पूरे असले के साथ होती है। विवाद की स्थिति में तुरंत यह चाकू तलवार या अन्य नुकीली चीजें दिखाकर डराना, आधे हिंदू तो यह सब देखकर ही भाग खड़े होते हैं। अपनी झूठी और गलत बातों को यह भीड़ इकट्ठी करके और दबाव बनाकर सही साबित करने की कोशिश करते हैं। समुदाय के अधिकतर युवा या तो कोई काम नहीं करते या फिर कबाड़ी मिस्त्री हैं, हिंदू युवतियों पर आते जाते फब्तियां कसते हैं आए दिन छेड़छाड़ करते हैं जिसे बहुसंख्यक हिंदू हमेशा नज़रअंदाज़ करता है। यह सब स्थितियां आने वाली पीढ़ी और जिले के लिए बहुत भयावह होगी। संगठन का कहना है इस मुद्दे पर अभी तुरंत जागने और कार्यवाही की जरूरत है। अभी वह हिन्दुओं की तुलना में कम है तो यह हाल है जब इनकी संख्या बढ़ गई तो हाल बेकाबू हो जाएंगे। यह लोग मारकाट हत्या आदि करने से तनिक भी नहीं घबराते हैं और भारतीय संविधान में इनकी तनिक भी आस्था नहीं है।
— यह पदाधिकारी रहे शामिल–
जिला मंत्री राजेश प्रजापति प्रजापति, विभाग गौरछा प्रमुख तरुण साहू, जिला संयोजक चंचल राजपूत, जिला सहसंयोजक मोनू यादव,जिला सह सयोंजक दुर्गेश भारती, जिला सह मंत्री सुरेश रावत,, जिला गो रक्षा प्रमुख राजू ठाकुर, जिला समरसता प्रमुख मधु देवहारे, जिला धर्म प्रसार सयोंजक कमलेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष अभिषेख वर्मा, ग्रामीण प्रखंड मंत्री धनराज बदोड़े, प्रखंड सयोंजक चंदन राजपूत, नगर मंत्री देवाआशीष साहू, विद्यार्थी प्रमुख साहिल पारधे, जिला धर्म यात्रा प्रमुख, लोकेश तायवाड़े, जिला सयोंजक मुलताईं वतन ,मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भवानी गावंडे, प्रशांत गंगवानी, ओमप्रकाश हिरानी, राजकुमार वर्मा, अमित गावड़े, बंटी आहूजा,पिंटू तायवाड़े, निलेश कपूर,बाबू हिरानी,आनंद बजाज,आकाश हिरानी,कुणाल शर्मा,मंजीत सिंग, गौरव मदन, योगु शर्मा, सन्नी सतीजा,बसन्नी झाम, निक्की राजपूत, वामनराव, घनश्याम बाथरी, राधेश्याम विश्वकर्मा, अमन देशमुख, रोहित पवार, अजय गीते, सचिन पाटिल, रवि मालवीय, शंकर, अन्नू प्रजापति, संतोष, नेहाल, मनोज, राजेश मालवीय, राहुल कवाड़े, हर्ष ठाकुर, सुखदेव, विशाल वर्मा, हेमराज साहू, पंकज बत्रा, आनंद बजाज, मनोज हिरानी, प्रशांत गुगनानी, सुदेश हिरानी, घनश्याम अर्पित वर्मा, आशीष राठौर, विकी धोटे, भूषण सैनानी आदि बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।