शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा। शहर संभाग खंडवा कार्यालय में नवीन कार्यपालन यंत्री विश्वजीत कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर श्री झा का मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया। यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के जिला सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर संतोष गंगराड़े, शंकरसिंह चौहान, अनिल निमकर, संजय साकल्ले, सहसचिव दीपक सज्जन, कुलदीप सिंह चौहान, दीपक राजोरें, अल्का कुमुद, सुमन श्रीवास्तव, शिल्पा पाटिल, नीतू मेश्राम, अमित, निर्मल मंगवानी आदि सहित मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के अनेक सदस्यों ने श्री झा का शाल -पुष्पाहार से आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया