
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने हरदा जिले से प्रकाशित होने वाले ऐसे 9 समाचार पत्रों के घोषणा पत्र निरस्त करने की कार्यवाही की है, जो पिछले काफी समय से प्रकाशित नहीं हो रहे थे। हरदा जिले के जिन 9 समाचार पत्रों के घोषणा पत्र निरस्त किये गये है, उनमें दैनिक अबतक एक्सप्रेस, साप्ताहिक कुशाग्र टुडे, दैनिक नया दौर, मासिक पीपुल्स समीक्षा, मासिक हरदा हलचल, क्रांति का देवता, स्याह सफेद, कोरकुदेशम् व शब्द युग अखबार शामिल है।
उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव तथा भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय आर.एन.आई. नई दिल्ली द्वारा प्रेस एवं पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1867 के प्रावधानों का पालन न करने वाले तथा अनियमित रूप से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों के घोषणा पत्र निरस्त करने के संबंध में गत दिनों सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये गये थे, जिस पर यह कार्यवाही की गई है। घोषणा पत्र निरस्त करने से पूर्व इन अखबारों के मुद्रक व प्रकाशकों को सूचना पत्र जारी किये गये। इनके जवाब संतोषजनक प्राप्त न होने से घोषणा पत्र निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना