
रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के द्वारा शिविर के आयोजन में इंदौर शहर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की टीम के साथ, हरदा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल के द्वारा विकासखंड टिमरनी के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 1400 से अधिक व्यक्तियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


जिसमें 130 लोगों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए, वहीं कई विकलांगों को ट्राई साइकिल भी निशुल्क प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त 40 लोगों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान भी किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के प्रधान मुख्य न्यायाधीश श्री पीसी गुप्ता एवं प्रथम मुख्य न्यायाधीश श्री अंकिता शाही के साथ

हरदा जिला प्रशासन से कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल,वनमंडल अधिकारी अंकित पांडे, स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ एचपी सिंह सहित जिला प्रशासन हरदा के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर , के साथ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत , शिविर में ही शासन की अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


इस हेतु शिविर आयोजित कर शासन की सभी योजनाएं हर व्यक्ति को मिल सके जिसके लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। निशुल्क स्वास्थ शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के द्वारा शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्थानीय जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा-
चौहान यशवंत सिंह की रिपोर्ट✍️

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना