
हरदा -लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने 29 सितंबर को हरदा शहर स्थित हीरो मोटर्स शोरूम के पास में हुई लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।


जारी उदघोषणा अनुसार इस घटना के अज्ञात आरोपियों के संबंध में जो व्यक्ति भी आवश्यक सूचना देगा, जिसके कि आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उस व्यक्ति को 10 हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना कर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा-✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन