*दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मी संघ की बैठक संपन्न*
विशाल भौरसे रिपोर्टर

बैतूल।दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मियों की बैठक अध्यक्ष अमित सक्सेना की अध्यक्षता में शिवाजी चौक स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुई बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। एवं समिति के सदस्यों ने नगर पालिका सीएमओ साहब से मिलकर नपा कर्मियों के हित में बातचीत करने का निर्णय लिया गया । समिति के अध्यक्ष अमित सक्सेना ने बताया कि नपा के संविदा कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी तथा दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए। इस हेतु सभी कर्मचारी नपा के उच्च अधिकारी के समक्ष बात रखेंगे।
श्री सक्सेना ने कहा कि नपा सीएमओ से सभी सदस्य द्वारा आग्रह किया जाएगा कि वे इस ओर गंभीरता से विचार करें। अन्यथा सभी कर्मी आंदोलन करने बाध्य रहेंगे।
बैठक में यह रहे मौजूद
अध्यक्ष अमित सक्सेना, उपाध्यक्ष राजाराम यादव, सचिव प्रमोद ढेकले, मीडिया प्रभारी राम शंकर गाडगे ,हंसराज पंवार, अजय पाल अजय तावडे रोहित बंजारे फिरोज खान , अनिल गावडे, सुदामा नानकर ,अल्केश पवार कमलेश बघेल, चिरौंजी गंगा रे पवन मालवीय प्रदीप यादव शैलेंद्र साहू, मधु चौकीकर फईम शाह राजेंद्र सोनी ,संतोष शिंदे ,भूपेंद्र, अनिल पाल जगदीश कुशरे भानु ठाकुर दुर्गादास कापसे बस्तीराम ,शैलेंद्र पांसे ,गोलू छिपने सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है