बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिन्दवाड़ा म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के 6 नगरीय निकायों नगर परिषद मोहगाँव हवेली व हर्रई और नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ व जुन्नारदेव में 30 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से मतगणना होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि जिले के 6 नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी