Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ

बैतूल के तीनों निकायों में भाजपा का दबदबा, सारणी में 19, चिचोली में 11 और आठनेर में 9 प्रत्याशी जीते

बैतूल जिले में दूसरे चरण में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा ने दबदबा बनाए रखा है। तीनों ही निकायों में कांग्रेस को करारी मात देते हुए भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया। ऐसे में इन तीनों ही निकायों में भाजपा की नगर सरकार बनना तय हो गया है। इस जीत के बाद भाजपाइयों में खासा उत्साह है। वे जश्र मनाने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमों में मायूसी पसर गई है।

जिले की सबसे बड़ी और प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पालिका सारणी में भी भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां की 36 में से 19 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे। जबकि 11 पर कांग्रेस और 6 वार्डों में अन्य को जीत हासिल हुई है। यहां एक वार्ड क्रमांक 29 में भाजपा और आप प्रत्याशी के बीच मुकाबला टाई हो गया था। टाई मुकाबले में भी भाजपा प्रत्याशी पर किस्मत मेहरबान हुई और यहां भी भाजपा ने जीत हासिल कर ली।

सारणी के वार्ड 1 से भाजपा, वार्ड 2 से भाजपा, वार्ड 3 से भाजपा, वार्ड 4 से कांग्रेस, वार्ड 5 से निर्दलीय (ज्योति हेमराज नागले), वार्ड 6 से कांग्रेस, वार्ड 7 से भाजपा, वार्ड 8 से भाजपा, वार्ड 9 से भाजपा, वार्ड 10 से भाजपा, वार्ड 11 से कांग्रेस, वार्ड 12 से कांग्रेस, वार्ड 13 से निर्दलीय (रूपलाल बेलवंशी), वार्ड 14 से भाजपा और वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी जीते हैं।

वार्ड 16 से भाजपा, वार्ड 17 से भाजपा, वार्ड 18 से कांग्रेस, वार्ड 19 से निर्दलीय (जफर अंसारी), वार्ड 20 से निर्दलीय (रोशनी संदीप झपाटे), वार्ड 21 से कांग्रेस, वार्ड 22 से कांग्रेस, वार्ड 23 से कांग्रेस, वार्ड 24 से निर्दलीय, वार्ड 25 से कांग्रेस, वार्ड 26 से भाजपा, वार्ड 27 से भाजपा, वार्ड 28 से भाजपा, वार्ड 29 से भाजपा, वार्ड 30 से भाजपा, वार्ड 31 से निर्दलीय, वार्ड 32 से कांग्रेस, वार्ड 33 से भाजपा, वार्ड 34 से भाजपा, वार्ड 35 से कांग्रेस और वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

नगर परिषद आठनेर के चुनाव परिणाम पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में गए हैं। यहां 15 वार्डों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 9 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं कांग्रेस ने 5 वार्डों में और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। इस तरह यहां पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।

आठनेर के वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस की प्रियंका सुनील राठौर, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की ललिता मारोती महाले, वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस की रीता प्रदीप झोड़, वार्ड क्रमांक4 से निर्दलीय विभा योगेश जगताप, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की सुषमा मनोज जगताप चुनाव जीती हैं।

वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस की रंजीता परेश मगरदे, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा के उमेश बारस्कर, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के अजय पोटफोड़े, वार्ड क्रमांक 9 कांग्रेस की सारिका डॉ. ज्ञानदेव माथनकर और वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के मिथुन कुमार उमरे चुनाव जीते हैं।

वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के विनय रामदयाल जितपुरे, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के फारुख काजी, वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस की शीतल जित्तू, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की गायत्री कैलाश आजाद और वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा की पूनम प्रवीण गोलू ने जीत हासिल की है।

चिचोली में भी भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां के 15 वार्डों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 4 वार्डों में जीत हासिल की है। ऐसे में यहां भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और उसी की नगर सरकार बनेगी। चिचोली के वार्ड क्रमांक 1 से अनीता/संतोष आर्य कांग्रेस, वार्ड 2 से ज्योति/जीवन पानकर भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 3 से अनसुईया/लक्ष्मण वानखेड़े भाजापा, वार्ड 4 से जयप्रकाश/मन्ना राठौर भाजपा और वार्ड 5 से रोहित/विजय आर्य कांग्रेस जीते हैं।

वार्ड 6 से आशाराम/कोका धुर्वे भाजपा, वार्ड 7 से उमेश/सुनील पेठे भाजपा, वार्ड 8 से आशुतोष/संतोष मालवीय भाजपा, वार्ड 9 से स्वरूपचंद/सुखनंदन यादव बीजेपी और वार्ड 10 से मोहनी/प्रवीर्ण जैन भाजपा ने जीत हासिल की है।

वार्ड 11 से वर्षा/रितेश मालवीय भाजपा, वार्ड 12 से सुलोचना/संतोष मालवीय भाजपा, वार्ड 13 से सुरेश आर्य कांग्रेस, वार्ड 14 से वर्षा/संजय आवलेकर भाजापा और वार्ड 15 से नेहा /रुपेश आर्य कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।